भगवान कार्तिकेय बनकर दुष्टों का नाश करेंगे Junior NTR!! फिल्म का पोस्टर हुआ आउट

Jr NTR upcoming movie: साउथ के स्टार एक्टर जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर आउट हो गया है। इस पोस्टर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

Jr NTR upcoming movie: साउथ के स्टार एक्टर जूनियर एनटीआर (Junior NTR) इन दिनों चर्चा में बने हुए है। जूनियर एनटीआर की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस बीच जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। काफी समय से जूनियर एनटीआर और निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास (Trivikram Srinivas) की मूवी को लेकर चर्चा हो रही थी। अब जूनियर एनटीआर और त्रिविक्रम श्रीनिवास की मूवी का ऐलान हो गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Dragon के फर्स्ट ग्लिम्प्स को मिला तगड़ा रिस्पॉन्स तो Junior NTR ने फैंस पर लुटाया प्यार, कह दी बड़ी बात)

Junior NTR upcoming movie

जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram/chatgpt)

जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म को लेकर आया अपडेट

जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "शिव के पुत्र, पार्वती का गौरव, सनातन सेनापति... और एक बार फिर त्रिविक्रम के साथ।" पोस्टर में चारों तरफ युद्ध का माहौल दिखाई देता है। आग की लपटों के बीच एक विशाल त्रिशूल नजर आ रहा है। खास बात यह है कि त्रिशूल का बीच वाला हिस्सा डीएनए की आकृति जैसा दिखाया गया है। पोस्टर और कैप्शन को देखकर माना जा रहा है कि यह फिल्म भगवान मुरुगन की कहानी पर आधारित हो सकती है। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिल्म का ऐलान करते हुए मेकर्स ने लिखा, "उत्तर में जन्म, भारत की धरती पर निखरा और दक्षिण में पूजनीय। अब एक ऐसी कहानी, जो पूरी दुनिया की होगी।"

End of Feed