Mohan Lal को ‘सेकेंडरी आर्टिस्ट’ भड़क गए थे Jude Anthany Joseph, बॉलीवुड के प्रोजेक्ट से बना ली थी दूरी

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 9, 2026, 08:02 PM IST

Jude Anthany Joseph on Ayushmann Khurrana Movie: फिल्ममेकर जूड एंथनी जोसेफ ने एक बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट से अलग होने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि मोहनलाल को लेकर मेकर्स की एक बात उन्हें बेहद बुरी लगी।

Jude Anthany Joseph on Ayushmann Khurrana Movie: मलयालम फिल्ममेकर जूड एंथनी जोसेफ (Jude Anthany Joseph) ने हाल ही में एक ऐसे बॉलीवुड प्रोजेक्ट से अलग होने का खुलासा किया है, जिसे लेकर काफी उम्मीदें थीं। ये फिल्म आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ बनाई जानी थी। जूड ने बताया कि वह इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और इसकी बेसिक स्क्रिप्ट भी तैयार हो चुकी थी। कहानी में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) के लिए भी एक अहम किरदार लिखा गया था। लेकिन फिल्म की कास्टिंग को लेकर प्रोडक्शन हाउस के साथ हुई बातचीत के बाद मामला बिगड़ गया। जूड एंथनी जोसेफ को मेकर्स की एक बात इतनी खराब लगी कि उन्होंने प्रोजेक्ट से बाहर होने का फैसला कर लिया।

Jude Anthany Joseph on Ayushmann Khurrana Movie

इस बात से भड़क गए डायरेक्टर (Image Source: AI)

आयुष्मान खुराना के साथ बनने वाली थी फिल्म

डायरेक्टर जूड एंथनी जोसेफ एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह जूड एंथनी जोसेफ का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। Club FM से बात करते हुए जूड एंथनी जोसेफ ने बताया कि कई प्रोडक्शन हाउस ने उनकी कहानी के लिए संपर्क किया था, तमिल और तेलुगु समेत। लेकिन उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया क्योंकि उन्होंने इसे ‘एकदम सही बॉलीवुड फिल्म’ करार दिया। उन्होंने बताया कि 'बेसिक स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी थी। हमने प्रोडक्शन हाउस के साथ कहानी पर चर्चा भी की थी। उस वक्त कहानी में मोहनलाल सर का रोल था। वो अहम रोल था। लेकिन उन्होंने कहा पहले स्क्रीनप्ले पूरा करो। तब मैंने उनसे एक शर्त रखी। मैंने कहा स्क्रिप्ट पूरी कर सकता हूं, लेकिन मेरी शर्त ये है कि मोहनलाल सर को प्रोजेक्ट के लिए कन्फर्म किया जाए।'

End of Feed