कैंसिल हुआ Jr.NTR-Prashanth Neel की मूवी का शेड्यूल? मेकर्स बोले "बिल्कुल सच..."

जूनियर एनटीआर की नई फिल्म को लेकर ये खबर सामने आ रही है कि इसका शूटिंग शेड्यूल कैंसिल हो गया है। मेकर्स ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए सच बतया है और ऐसी बातों से इंकार किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रशांत नील कर रहे हैं ड्रैगन का डायरेक्शन
  • वॉर 2 के बाद मेगा बजट मूवी ला रहे हैं जूनियर एनटीआर
  • ड्रैगन का फर्स्ट लुक तय समय पर होगा रिलीज

Jr.NTR-Prashanth Neel movie schedule cancelled: जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म ड्रैगन को लेकर इंटरनेट पर ये खबर फैल रही है कि इसका शूटिंग शेड्यूल कैंसिल हो गया है, जिस कारण मेकर्स इसका फर्स्ट लुक भी तय समय पर रिलीज नहीं कर पाएंगे। इंटरनेट पर फैल रही इस खबर की वजह से जूनियर एनटीआर के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे थे, जिसके चलते मूवी के मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया है कि परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। इंटरनेट पर फैल रही सारी अफवाहें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि ड्रैगन की शूटिंग लगातार जारी है, जिस कारण फैंस किसी भी अफवाह पर भरोसा ना करें। (ये भी पढ़ें: Raaka First Look: बड़े-बड़े नाखून, भालू जैसे लम्बे-लम्बे हाथ...खूंखार अवतार में Allu Arjun)

Jr NTR-Neel Movie

Jr NTR Neel Movie Poster (Image Source: Movie Poster)

Jr.NTR के साथ जबरदस्त एक्शन ड्रामा लाएंगे प्रशांत नील (Image Source: Movie Poster)

फिल्म ड्रैगन के मेकर्स ने कुछ घंटे पहले ही एक पोस्ट के जरिए फैंस को ये खुशखबरी दी है। मेकर्स ने लिखा है, "इंटरनेट पर फिल्म के फर्स्ट लुक और शेड्यूल को लेकर जो खबरें फैल रही हैं, वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। हमारी फिल्म प्लान के मुताबिक ही शूट हो रही है। एक शेड्यूल से दूसरे शेड्यूल में जाने से पहले कुछ तैयारियां करनी होती हैं, जो रुटीन ब्रेक होता है। हम सभी लोगों से ये प्रार्थना करते हैं कि वो अफवाहें ना फैलाएं। हम फिल्म को लेकर आधिकारिक अपडेट भी जल्द ही देंगे।" (ये भी पढ़ें: 'धुरंधर से सबकी जली है...' वाला कमेंट जाकिर खान को पड़ा भारी, Siddharth Anand ने दिया मुंहतोड़ जवाब)

Jr.NTR की पिछली 2 मूवीज रही हैं फ्लॉप

Jr NTR के साथ मेगा बजट एक्शन ड्रामा बना रहे हैं प्रशात नील (Image Source: Movie Poster)

ड्रैगन की शूटिंग में व्यस्त जूनियर एनटीआर को दर्शकों ने कुछ समय पहले देवरा पार्ट 1 और वॉर 2 में देखा था। ये दोनों ही फिल्मं बहुत बड़े स्तर पर शूट की गई थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इन्होंने कुछ खास कारोबार नहीं किया। ट्रिपल आर की सफलता के बाद माना जा रहा था कि जूनियर एनटीआर की मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जूनियर एनटीआर के फैंस इन दिनों ड्रैगन की रिलीज के लिए इंतजार कर रहे हैं, जिसे प्रशांत नील बना रहे हैं। हर किसी को इस मूवी से बड़ी उम्मीदें हैं।

End of Feed