Hari Hara Veera Mallu X Review: पवन कल्याण की फिल्म ने खड़े किए लोगों के रोंगटे, बताया फुल पैसा वसूल

Hari Hara Veera Mallu X Review: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण और बॉलीवुड एक्टर बॉबी की नई फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1' (Hari Hara Veera Mallu: Part 1) ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। इस मूवी को देखकर लोगों का मन नहीं भर रहा है। कईयों का मानना है कि इसे बार-बार देखा जा सकता है।

Hari Hara Veera Mallu X Review: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की नई फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1' (Hari Hara Veera Mallu: Part 1) आखिरकार आज यानी 24 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस मूवी ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। इस मूवी की रिलीज का इंतजार फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे। पवन कल्याण स्टारर को देखने के बाद अब लोगों ने एक्स अकाउंट पर अपने ताजा रिव्यू शेयर करने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों ने इस मूवी को देखने लायक बताया तो कईयों को यह इतनी पसंद आई है कि वो इसे बार-बार देख सकते हैं।

Hari Hara Veera Mallu X Review

Pic Credit: Google

कृष जगरलामुदी और ए.एम. ज्योति कृष्णा के निर्देशन में बनकर तैयार हुई पवन सिंह की 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1' लोगों की इम्प्रेस करने में सफल रही है। ऑडियंस की ओर फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। एक यूजर ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'हरि हर वीरा मल्लू के पीछे का आदमी रोंगटे खड़े कर देता है। 'कोल्लागोटिनाधीरोई' और 'तारा तारा' टॉप-नॉच रहे हैं। यह मूवी सिनेमाघरों में बार-बार देखने लायक!' वहीं दूसरे ने लिखा, 'हरि हर वीरा मल्लू देखकर संतुष्ट हूं। पवन कल्याण को बड़े पर्दे पर देखना वाकई अच्छा रहा। उन्होंने वीरा के किरदार में जान डाल दी है। बॉबी देओल औरंगजेब के किरदार में बेहतरीन हैं।'

End of Feed