तलाक के बाद हंसिका मोटवानी का पहला रिएक्शन आया सामने, दर्द को भुलाकर कही ये बात

Hansika Motwani Divorce: साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने आखिरकार पति सोहेल कथुरिया संग चार साल की शादी को विराम दे डाला। कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। इस बीच हंसिका मोटवानी का तलाक के बाद पहला पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही।

Hansika Motwani Divorce: साउथ, टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बुधवार को हंसिका मोटवानी ने अपने पति सोहेल कथुरिया से औपचारिक तौर पर तलाक लिया। मुंबई के बांद्रा फैमली कोर्ट ने हंसिका और सोहेल के तलाक को मंजूरी देते हुए चार साल की शादी पर पूर्णविराम दे डाला। हंसिका और सोहेल ने साल 2022 में धूमधाम से शादी की थी जो अब खत्म हो गई। वहीं सोशल मीडिया पर हंसिका का तलाक के बाद पहला रिएक्शन सामने आया है, जिसका इंतजार काफी समय से फैंस को था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें हंसिका का क्रिप्टिक पोस्ट।

End of Feed