Good Bad Ugly Leak: रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई ‘गुड बैड अग्ली', मेकर्स को लगेगा करोड़ों का चूना

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 10, 2025, 10:00 AM IST

Good Bad Ugly Leak Online Leak: एक्टर अजित कुमार (Ajith Kumar) की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly)’ की रिलीज होने के कुछ देर बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई। फिल्म ‘गुड बैड अग्ली' के ऑनलाइन लीक होने से मेकर्स को करोड़ों का नुकसान होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

Good Bad Ugly Leak Online Leak: साउथ के जाने-माने स्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) इन दिनों अपनी नई रिलीज हुई फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजित कुमार की ये फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। जिनसे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसने मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है। अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ रिलीज के कुछ देर बाद ही लीक हो गई।

good bad ugly leak online

ऑनलाइन लीक हुई ‘गुड बैड अग्ली’

एक्टर अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ आज 10 अप्रैल 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई, लेकिन रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। ये खबर मेकर्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। फिल्म को HD क्वालिटी में कई पायरेटेड साइट्स जैसे Tamilrockers, Movierulz, Filmyzilla और Telegram पर देखा जा रहा है। इससे फिल्म की कमाई पर बड़ा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इस खबर के सामने आने के बाद मेकर्स और फैंस दोनों ही दुखी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ‘गुड बैड अग्ली’ से पहले भी कई फिल्में ऑनलाइन लीक हुई हैं। इसका असर फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिला है।

End of Feed