Fahadh Faasil Upcoming Film: साउथ एक्टर फहद फासिल अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी फिल्म आवेशम साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। बॉक्स ऑफिस पर भी ये मूवी सुपरहिट साबित हुई थी। काफी समय से लोग फिल्म आवेशम के सीक्वल को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म आवेशम सीक्वल बनने जा रहा है। इस खबर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- Aavesham 2 film
फिल्म 'आवेशम' का बनने जा रहा है सीक्वल
साउथ एक्टर फहद फासिल 2024 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म 'आवेशम' का सीक्वल बनने जा रहा है। हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में फहद ने इसकी पुष्टि की। फहद फासिल की 2024 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म 'आवेशम' का सीक्वल बनने जा रहा है। हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में फहद ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'हां, आवेशम 2 बनेगी। जहां भी जाता हूं, लोग यही सवाल पूछते हैं। उम्मीद है कि 2027 या 2028 में रिलीज हो जाएगी। वेशम' जिथु माधवन की डायरेक्टेड फिल्म थी। इसमें तीन केरल के युवा बैंगलोर इंजीनियरिंग पढ़ने जाते हैं और सीनियर्स से बुलिंग का शिकार होते हैं। बदला लेने के लिए वे लोकल गैंगस्टर रंगा (फहद फासिल) की मदद लेते हैं। फहद का रंगा का रोल इतना जबरदस्त था कि दर्शकों ने खूब पसंद किया।
इस मूवी में नजर आएंगे फहद फासिल
साउथ एक्टर फहद फासिल की फिल्म 'आवेशम' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने दुनिया भर में 154.8 करोड़ से ज्यादा कमाए और ओटीटी पर रिलीज होने के बाद पूरे देश में हिट हो गई।फहद ने बताया कि उनकी अगली मलयालम फिल्म 'पैट्रियट' है, जिसमें वे ममूटी और मोहनलाल के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'पैट्रियट में मैं विलेन हूं। ममूटी सर और मोहनलाल सर के साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत बड़ा मौका है। सबकी तरह मैं भी बहुत एक्साइटेड हूं।' यह फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज होगी। फहद फासिल की इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हो गए हैं।
