Trade Analytics on Kantara Chapter 1 OTT Release: साउथ के जाने-माने स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की लीड रोल वाली फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) ने रिलीज होने के बाद से बड़े पर्दे पर धमाल मचा रखा है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके बाद फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की ओटीटी रिलीज को लेकर न्यूज भी सामने आई थी। फिल्म फिल्म कांतारा चैप्टर 1 प्राइम वीडियो पर 31 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी, यानी थिएट्रिकल रिलीज के सिर्फ 4 हफ्ते बाद। माना जा रहा है कि इसका असर फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कमाई दिखने वाले हैं। इन सब मुद्दों को लेकर Zoom से बात करते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श (Taran Adarsh), साउथ ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला (Ramesh Bala) और फिल्म एग्जीबिटर अक्षय राठी (Akkshay Rathie) ने अपनी राय रखी है।
Image Source: Kantara Chapter 1 Movie
तरण आदर्श ने कही ये बात
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 एक बार फिर से खबरो में आ गई है। इसकी वजह कुछ नहीं बल्कि फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की ओटीटी रिलीज है। फिल्म को महज 4 हफ्ते बाद ही प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा रहा है, जिसको लेकर एक बहस शुरू हो गई है। Zoom से बातचीत करते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने साफ किया कि साउथ और हिंदी वर्जन की ओटीटी रिलीज टाइमलाइन में फर्क है। हिंदी वाले का फैसला 'सही स्ट्रैटेजी' है। उन्होंने कहा, 'सिर्फ साउथ वर्जन ओटीटी पर आ रहा हैं, हिंदी वर्जन 8 हफ्ते बाद आएगा। साउथ वर्जन थिएटर रिलीज के 4 हफ्ते बाद आ रहे हैं, जबकि हिंदी वर्जन 8 हफ्ते बाद। ये बिल्कुल सही स्ट्रैटेजी है।' उन्होंने आगे कहा, 'साउथ वर्जन के 4 हफ्ते पर प्रोड्यूसर्स ही बेस्ट जवाब दे सकते हैं, मुझे लगता है ये नॉर्म है। लेकिन कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) इतनी अच्छी चल रही है और हिंदी वर्जन के लिए 8 हफ्ते का विंडो बेस्ट है।'
अक्षय राठी ने दिया ये रिएक्शन
फिल्म एग्जीबिटर अक्षय राठी राठी (Akkshay Rathie) ने कहा कि 'बहुत सारी फिल्में, खासकर साउथ लैंग्वेज वाली, इनकी डील्स थिएटर रिलीज से पहले ही हो जाती हैं। चाहे फिल्म थिएटर में चले या न चले, उन डील्स को मानना पड़ता है। हिंदी में एग्जीबिटर्स और प्रोड्यूसर्स के बीच एग्रीमेंट है कि 8 हफ्ते का विंडो रखा जाएगा। ये डील्स थिएटर रिलीज से बहुत पहले ही तय हो जाती हैं।'
रमेश बाला ने जताई चिंता
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला (Ramesh Bala) ने चिंता जताई कि जल्दी ओटीटी रिलीज फिल्म के थिएटर कलेक्शन को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि 'सिर्फ साउथ लैंग्वेज वर्जन जल्दी आ रहे हैं हिंदी 8 हफ्ते बाद ही आएगा ये 3 साल पहले साइन हुई एग्रीमेंट की वजह से है। प्रोड्यूसर्स एग्रीमेंट को दोबारा बातचीत कर सकते थे इससे बॉक्स ऑफिस को नुकसान होगा।'
