Tamannaah Bhatia की बढ़ी मुश्किलें, महादेव बेटिंग ऐप पर ईडी ने की पूछताछ

तमन्ना भाटिया इन दिनों 'आज की रात' गाने के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। फैंस ने एक्ट्रेस के इस गाने को काफी पसंद किया है। रिपोर्ट के अनुसार तमन्ना भाटिया को ईडी ने महादेव ऑनलाइन गेमिंग एप्लिकेशन पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों को अवैध रूप से देखने को बढ़ावा देने के आरोप में तलब किया है।

तमन्ना भाटिया इन दिनों 'आज की रात' गाने के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। फैंस ने एक्ट्रेस के इस गाने को काफी पसंद किया है। वही अब 17 अक्टूबर यानी गुरुवार को एक्ट्रेस गुवाहाटी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में पेश हुई हैं और एक्ट्रेस से ईडी पूछताछ कर रही है। बता दें ये मामला महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ा हुआ है।

Tamannaah Bhatia

Tamannaah Bhatia

रिपोर्ट के अनुसार तमन्ना भाटिया को ईडी ने महादेव ऑनलाइन गेमिंग एप्लिकेशन पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों को अवैध रूप से देखने को बढ़ावा देने के आरोप में तलब किया है। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस ईडी ऑफिस अपनी माता के साथ पहुंची थी। तमन्ना भाटिया से पहले यानी पिछले साल इस मामले में ईडी ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया था।

End of Feed