Drishyam 3 Release Date Update: मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल की आने वाली फिल्म 'दृश्यम 3' का दर्शकों को बड़ी बेताबी से इंतजार है। यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग को भी पूरा कर लिया गया है। कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने 'दृश्यम 3' के हिंदी वर्जन की रिलीज डेट की घोषणा की थी, जो इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। वहीं दूसरी ओर अब जीतू जोसेफ ने 'दृश्यम 3' के ओरिजिनल वर्जन की रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pic Credit: Instagram
इस महीने में रिलीज होगी मोहनलाल की 'दृश्यम 3'
6 जनवरी को अस्पताल के लॉन्च इवेंट के दौरान डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अगली मलयालम फिल्म 'वलथु वशथे कल्लन' 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 'दृश्यम 3' की रिलीज के बारे में बात करते हुए जीतू जोसेफ ने कहा कि यह अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में रिलीज होगी। 'दृश्यम 3' की रिलीज पर आए अपडेट को सुनने के बाद मोहनलाल के फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। यह बात एकदम सच है कि 'दृश्यम 3' एक ऐसी फिल्म है, जिसे बड़े परदे पर देखने के लिए हरकोई बेताब है। फिल्म की रिलीज की अगली तारीख का खुलासा मेकर्स जल्द से जल्द करेंगे।
इससे पहले 'दृश्यम 3' के लॉन्च के दौरान जीतू जोसेफ ने मोहनलाल की फिल्म की तीसरी किस्त में दर्शकों क्या नया देखने को मिलेगा, इस बारे में भी थोड़ी जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म बाकी दोनों किस्तों से भी शानदार होने वाली है। इस मूवी में मोहनलाल के अलावा मीना और अनीस्बा हसन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
