बूढ़े डायरेक्टर ने डाला Niharika Konidela की कमर में हाथ, VIRAL VIDEO देख भड़क पड़े फैंस

साउथ इंडस्ट्री से सामने आया एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें डायरेक्टर राघवेंद्र राव अदाकारा निहारिका कोनिडेला की कमर में हाथ डालते दिख रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस असहज नजर हो जाती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनिल रविपुदी की फिल्म लॉन्च के इवेंट से वायरल हुआ वीडियो
  • डायरेक्टर राघवेंद्र राव आए सवालों के घेरे में
  • अदाकारा निहारिका कोनिडेला की कमर में डाला हाथ

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हीरोइन्स के साथ होने वाली बदतमीजी और कास्टिंग काउच की खबरें अक्सर मीडिया में छपती ही रहती हैं। कई दफा तो लोगों को ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है कि वो हैरान रह जाते हैं। डायरेक्टर अनिल रविपुदी ने हाल ही में अपनी नई फिल्म का एक लॉन्च इवेंट रखा था, जिससे एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को चौंका रहा है। असल में इस इवेंट पर मशहूर डायरेक्टर राघवेंद्र राव भी पहुंचे थे, जिन्हें अदाकारा निहारिका कोनिडेला की कमर में हाथ डालते हुए देखा जा रहा है। जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर आया है, हर कोई राघवेंद्र को ट्रोल कर रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर भी पढ़ें: "मूवी में ऐसा कुछ नहीं...", Shahid Kapoor ने Cocktail 2 को मिले 'A' सर्टिफिकेट पर उठाया सवाल

बूढ़े डायरेक्टर ने घुसाया Niharika Konidela की कमर में हाथ, VIRAL VIDEO देख भड़क पड़े फैंस

बूढ़े डायरेक्टर ने घुसाया Niharika Konidela की कमर में हाथ, VIRAL VIDEO देख भड़क पड़े फैंस

Niharika Konidela की कमर में हाथ डालते दिखे डायरेक्टर राघवेंद्र राव

84 साल के डायरेक्टर राघवेंद्र राव एक फिल्म लॉन्च इवेंट पर पहुंचे थे, जहां कीर्ति सुरेश और निहारिका कोनिडेला जैसी हीरोइन्स पहले मौजूद थीं। इस दौरान मीडिया के कैमरे लगातार चल रहे थे। एक मौके पर डायरेक्टर राघवेंद्र राव कुर्सी पर बैठे थे और अदाकारा निहारिका उनके साइड में खड़ी थीं। इस वक्त उन्होंने निहारिका की कमर में हाथ डाला, जो कैमरे में कैद हो गया। जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर आया लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। जब राघवेंद्र ने निहारिका की कमर में हाथ डाला तो वो असहज हो गईं और उन्होंने डायरेक्टर का हाथ हटा दिया। इसके बाद वो उनके पीछे जाकर खड़ी हो गईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर भी पढ़ें: Rajkumar Hirani की फिल्म में होंगे 4 इडियट्स? कहा- 'मुझे भी पता लगा है...'

End of Feed