Fact Check: मृणाल ठाकुर-धनुष ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी? मेहमान बनकर पहुंचे साउथ के ये सितारे

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 24, 2026, 10:18 AM IST

Dhanush-Mrunal Thakur Marriage Video: धनुष (Dhanush) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और एक्टर धनुष की शादी होती नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं मृणाल ठाकुर और एक्टर धनुष की शादी के वीडियो का सच क्या है।

Dhanush-Mrunal Thakur Marriage Video: बॉलीवुड और साउथ में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले एक्टर धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। धनुष की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और धनुष को लेकर खबरें सामने आ रही है। पहले खबर दोनों की डेटिंग को लेकर सामने आई, जिसने सबको हैरान कर दिया। इसके बाद दोनों ने इसको लेकर सफाई दी और खबर को फर्जी बताया। अब मृणाल ठाकुर और धनुष की एक नई वीडियो वायरल हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

End of Feed