'Kuberaa' से ऑडियंस के दिलों पर राज करेंगे Dhanush, पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी हुई आउट

Dhanush Starrer Kuberaa: साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म 'तेरे इश्क में' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने उनकी आने वाली फिल्म 'कुबेरा' का नया पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट को भी लोगों के बीच पेश कर दिया है।

Dhanush Starrer Kuberaa: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स धनुष (Dhanush) और नागार्जुन (Nagarjuna) की नई फिल्म 'कुबेरा' (Kuberaa) की रिलीज का लोगों को बड़ी बेताबी से इंतजार है। इस पैन-इंडिया बेस्ड मूवी में धनुष को एकदम नए और अनोखे अवतार में देखा जाएगा। लोगों की बेताबी को ध्यान में रखते हुए अब मेकर्स ने कुछ देर पहले ही धनुष स्टारर 'कुबेरा' का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने 'कुबेरा' की रिलीज डेट की भी बड़ी घोषणा कर दी है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह मूवी किस दिन बड़े परदे पर दस्तक देने जा रही है।

Dhanush Starrer Kuberaa

जारी हुई 'कुबेरा' की रिलीज डेट

निर्माताओं ने हाल ही में एक्सअकाउंट पर धनुष स्टारर 'कुबेरा' के पोस्टर को लोगों के बीच पेश किया है। इस पोस्टर में धनुष डांस करते हुए मुंह से सिटी बजाते नजर आ रहे हैं। हरकोई धनुष के इस लुक की तारीफ कर रहा है। बता दें यह मूवी दुनिया भर के सिनेमाघरों में 20 अप्रैल के दिन रिलीज की जाएगी। फैन्स ने तो पोस्टर देखकर फिल्म को अभी से सुपरहिट बोलना शुरू कर दिया है। 'कुबेरा' की रिलीज डेट पर फैन्स का उत्साह और बढ़ा दिया है।

End of Feed