Devara BTS Videos: थाईलैंड में Janhvi Kapoor मस्ती करती आईं नजर, बताया शूटिंग के दौरान इस चीज से था खतरा

जान्हवी कपूर हाल ही में फिल्म देवरा में नजर आईं थी। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें जान्हवी कपूर ने देवरा फिल्म से साउथ फिल्मों में डेब्यू किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस अपनी टीम के साथ थाईलैंड में फिल्म के फेमस गाने चुट्टामल्ले की शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं।

Devara BTS Videos: जान्हवी कपूर हाल ही में फिल्म देवरा में नजर आईं थी। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें जान्हवी कपूर ने देवरा फिल्म से साउथ फिल्मों में डेब्यू किया है। जान्हवी की एक्टिंग को फैंस ने बहुत पसंद किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

Devara BTS Videos

Devara BTS Videos

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस अपनी टीम के साथ थाईलैंड में फिल्म के फेमस गाने चुट्टामल्ले की शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो की शूरुआत में एक्ट्रेस बता रही हैं कि उन्हें पानी के अंदर जाने में डर लग रहा है, क्योंकि पानी के अंदर जेलीफिश है। जान्हवी कपूर बोल रही हैं कि पानी के अंदर जेलीफिश से बचने के लिए उनके पास सिर्फ एक सिल्क की साड़ी है। वीडियो में एक बोर्ड भी नजर आ रहा है, जिसमें लिखा हुआ है कि "जेलीफिश से सावधान रहें।"

End of Feed