साउथ मूवीज

राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म Game Changer की रिलीज डेट बढ़ी आगे, अब 10 जनवरी, 2025 को होगी रिलीज

राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेमचेंजर का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी।

Image

Game Changer

राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेमचेंजर का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी। इस खबर को सुनकर फैंस दुखी है क्योंकि वे रामचरण की फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

जूनियर एनटीआर के साथ एसएस राजामौली की आरआरआर की सफलता के बाद सभी रामचरण की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। वही अब ऐसा कहा जा रहा है कि राम चरण की फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। बता दें ये फिल्म पहले 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। इस बात को जानकारी फैंस काफी निराशा हैं।

4 सालों से बन रही फिल्म

रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का टीजर दशहरा के दौरान रिलीज किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि फैंस ने ऐस कदम इसलिए उठाया है कि उस दौरान कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इस फिल्म से कई पोस्टर और गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें ये फिल्म पिछले 4 सालों से बन रही है, जिस कारण फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीद है। बता दें फिल्म गेम चेंजर में राम चरण एक ईमानदार आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article