DD Next Level Twitter Review: 'डीडी नेक्स्ट लेवल' की फैंस ने की तारीफ, ट्रोल्स ने दिया मिक्स रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated May 16, 2025, 12:55 PM IST

DD Next Level Twitter Review: एक्टर संतानम (Santhanam) अपनी नई फिल्म डेविल्स डबल नेक्स्ट लेवल (Devil’s Double Next Level) के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ गए हैं। इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। X पर फैंस ने इसकी तारीफ में कसीदे पढ़े रहे हैं।

DD Next Level Twitter Review: तमिल सिनेमा के जाने-माने स्टार संतानम (Santhanam) अपनी नई फिल्म डेविल्स डबल नेक्स्ट लेवल (Devil’s Double Next Level), जिसे डीडी नेक्स्ट लेवल (DD Next Level) भी कहते हैं, के साथ फिर से धमाल मचा रहे हैं। 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म आते ही हर जगह छा गई है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए भारी भीड़ पहुंच रही है। फिल्म देखने के बाद अब दर्शको ने इसको लेकर रिएक्शन देने भी शुरू कर दिए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म डीडी नेक्स्ट लेकर को ट्विटर पर लोग क्या लिख रहे हैं।

DD Next Level Twitter Review

'डीडी नेक्स्ट लेवल' की हो रही है जमकर तारीफ

साउथ की हॉरर-कॉमेडी फिल्म डीडी नेक्स्ट लेवल रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गई है। फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। तो वहीं कुछ लोग फिल्म से ज्यादा खुश नजर नहीं आए। फिल्म के गानों को लेकर भी सोशल मीडिया पर जमकर बातें हो रही हैं। यूजर्स रिएक्शन में मीम्स भी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्म को और बेहतर किया जा सकता था। यूजर्स के ट्विटर पर दिए गए ये रिएक्शन खूब वायरल हो रहे हैं।

End of Feed