साउथ मूवीज

नागा चैतन्य से तलाक के बाद प्रेमी संग लिव इन में रहेंगी सामंथा, शुरू की घर की तलाश

  • Authored by: अभय
  • Updated May 15, 2025, 12:49 PM IST

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Story: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से तलाक लेने के बाद लव लाइफ को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस डायरेक्टर राज निदिमोरू संग लिव इन में रहने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने घर की तलाश भी शुरू कर दी है।

Image

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Story

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Story: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सामंथा रुथ प्रभु की लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। अभी हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्ट्रेस अपने लाइफ से बुरे दौर के बारे में बात करती नजर आई थीं। अब इसी बीच सामंथा रुथ प्रभु से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से तलाक लेने के बाद अब एक्ट्रेस को सच्चा प्यार मिल गया है। इस खबर को लेकर हर तरफ खूब र्चाचा हो ही है।

सामंथा रुथ प्रभु को मिला सच्चा प्यार

नागा चैतन्य से तलाक होने के बाद से सामंथा रुथ प्रभु काफी परेशान चल रही थीं। लेकिन अब उन्होंने मूवऑन कर लिया है। अभी हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में सामंथा रुथ प्रभु डायरेक्टर राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) के साथ नजर आईं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के कंधे पर सिर भी रखा हुआ था। जिसके बाद से दोनों से अफेयर को लेकर खबरें आनी शुरू हो गई। अब इसी बीच पिंकविला की नई रिपोर्ट सामने आई हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू अब मुंबई में एक साथ रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके लिए राज निदिमोरू और सामंथा ने घर की तलाश भी शुरू कर दी है। इस खबर लेकर काफी चर्चा हो रही है। लेकिन अभी तक सामंथा और राज ने इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

कब करीब आए राज निदिमोरू-सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू पहले एक दूसरे के अच्छे दोस्त रहे लेकिन वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी (Citadel: Honey Bunny) और द फैमिली मैन 2 (The Family Man 2) की शूटिंग के दौरान दोनों के नजदीकियां बढ़ीं।

End of Article