Dacoit Twitter Review: साउथ एक्टर अदिवि शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत (Dacoit) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म डकैत के ट्रेलर को लोगों ने पसंद किया था। अब आज ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म देखने के बाद लोग ट्विटर पर अपना रिएक्शन दे रहे है। आइए इस खास रिपोर्ट में जानते हैं अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत लोगों को कैसी लगी?- (ये भी पढ़ें-आखिर क्यों 'डकैत' बन गए अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर? रिलीज हुआ धांसू ट्रेलर)
अदिवि शेष की फिल्म डकैत का एक्स रिव्यू (pic credit- dacoit film)
अदिवि शेष की फिल्म डकैत का एक्स रिव्यू (pic credit-dacoit film)
डकैत को मिला मिक्स्ड रिस्पॉन्स
रिलीज होने के साथ ही अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत एक्स पर ट्रेंड करने लगी। मूवी देखने के बाद लोग अपनी राय दे रहे हैं। जहां कुछ लोग अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत को पसंद कर रहे हैं तो कई लोग इसे बकवास बता रहे हैं। ऐसा कहना सही होगा कि फिल्म डकैत को लोग मिक्स्ड रिस्पॉन्स दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'कहानी बहुत वीक है मजा बिल्कुल भी नहीं आया।' दूसरे ने लिखा, 'अदिवि ने बहुत एवरेज एक्टिंग की है लेकिन मृणाल ठाकुर ने दिल जीत लिया।' इससे एक बात ये साफ हो गई है कि फिल्म डकैत में मृणाल ठाकुर ने मस्त एक्टिंग की है।-(ये भी पढ़ें-2026 की Top 3 टॉलीवुड ओपनर्स में एंट्री करने को तैयार डकैत, हिलेगा प्रभास का सिंहासन)
बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाएगी पहले दिन
बताते चलें कि अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत की कमाई को लेकर अभी कोई खास अपडेट नहीं सामने आया है। हालांकि एक्स पर लोग इस बारे में चर्चा कर रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि पहले दिन डकैत कुछ खास कमाल नहीं कर पाएगी। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 अब भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
