चेन्नई में अचानक क्यों रोकी गई CM Vijay की Jana Nayagan की स्क्रीनिंग?

Jana Nayagan Update: सीएम विजय की 'जना नायकन' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चेन्नई के कई सिनेमाघरों में A-रेटेड फिल्म के दौरान बच्चों के पहुंचने पर हंगामा मच गया और कुछ शो बीच में रोकने पड़े।

Jana Nayagan Update: तमिल सुपरस्टार और तमिल नाडु के सीएम विजय (CM Vijay) की फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagan) हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म 'जना नायकन' बॉक्स ऑफिस पर भी मोटी कमाई कर रही है। इस बीच सीएम विजय की फिल्म 'जना नायकन' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। नई रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई के कई सिनेमाघरों में इसकी स्क्रीनिंग के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़े-Jana Nayagan Box Office Day 4: विजय स्टारर में दिखा 10% का उछाल, 150 करोड़ी होने से एक कदम है दूर)

Jana Nayagan Update

'जना नायकन' की स्क्रीनिंग रोकी गई (pic credit-jana nayagan movie)

'जना नायकन' की स्क्रीनिंग रोकी गई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई के कई थिएटरों में रविवार को 'जना नायकन' की स्क्रीनिंग के दौरान बच्चे ऑडिटोरियम में मौजूद पाए गए। इस वजह से कुछ जगह शो कुछ देर के लिए रोक दिया गया, जबकि कहीं-कहीं स्क्रीनिंग में देरी हुई। बाद में बच्चों को बाहर भेजने के बाद ही फिल्म दोबारा शुरू की गई। ऐसी ही एक घटना चेन्नई के अम्पा मॉल स्थित PVR सिनेमाज में सुबह 9:25 बजे वाले शो के दौरान हुई। बताया गया कि शो शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद पुलिस और थिएटर स्टाफ ऑडिटोरियम में पहुंचे। उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ परिवार नाबालिग बच्चों को लेकर A-रेटेड फिल्म देखने आए हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दर्शक थिएटर के अंदर इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed