Chiranjeevi on Ram Charan Injury: साउथ के जाने-माने स्टार राम चरण (Ram Charan) इन ने फिल्म पेड्डी (Peddi) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म पेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाए हैं। फिल्म पेड्डी अब भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म की स्टोरी के साथ-साथ लोगों को कमाई भी काफी हैरान कर रही है। इन सब के बीच राम चरण के पिता और साउथ स्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) का एक बयान सामने आया है। इस बयान में चिरंजीवी फिल्म पेड्डी के दौरान राम चरण को लगी चोट पर बोलते नजर आए। तो चलिए जानते हैं कि चिरंजीवी ने क्या रिएक्शन दिया।
राम चरण के पिता ने फिल्म पेड्डी को लेकर कही ये बात (Image Source: Peddi Movie And Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Peddi करके थक गए Ram Charan, एक्टिंग से लेंगे 3 महीने का ब्रेक
डर गए थे चिरंजीवी?
चिरंजीवी ने 'पेड्डी' की सक्सेस सेलिब्रेशन के दौरान राम चरण की आंख में लगी चोट को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने बेटे की चोट की तस्वीर देखी थी, तो वो बुरी तरह घबरा गए थे। चिरंजीवी ने कहा कि 'शूटिंग के दौरान राम चरण की आंख में चोट लग गई थी। जब मैंने उसकी तस्वीर देखी तो मैं डर गया था। उन्हें आठ टांके लगे थे, लेकिन उन्होंने काम नहीं छोड़ा। हमें बताया गया था कि अगर चोट थोड़ी नीचे लगती तो उनकी आंख भी जा सकती थी। किस्मत अच्छी थी कि चोट भौंह पर लगी। मुझे राहत मिली कि मेरे बेटे को कुछ बड़ा नुकसान नहीं हुआ।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Ram Charan और उपासना ने 3 साल बाद दिखाया बेटी का चेहरा, 'प्रेग्नेंट' सामंथा रुथ प्रभु ने लुटाया प्यार
जमकर की फिल्म की तारीफ
फिल्म के बारे में बात करते हुए चिरंजीवी ने कहा, 'जब मैं फिल्म देख रहा था, तो ऐसा लगा जैसे मैं पूरी तरह उसकी दुनिया में खो गया हूं। मैं किरदारों के साथ सफर का हिस्सा बन गया था। मैं राम चरण को दिल से बधाई देता हूं। एक एक्टर को जो-जो चीजें चाहिए होती हैं उसने सब कुछ 100 फीसदी स्क्रीन पर दिखाया है। एक पिता के तौर पर मुझे उस पर गर्व है। उसने अपना सब कुछ इस फिल्म में दे दिया है। फिल्म देखते समय हमें राम चरण नहीं दिखे, सिर्फ पेड्डी दिखा। उन्होंने इस किरदार को पूरी तरह जी लिया।'
