एटली कुमार दूसरी बार बनेंगे पिता, वाइफ प्रिया ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Atlee wife Priya Atlee announce second pregnancy: फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली कुमार के घर फिर से किलकारियां गूंजने वाली है। एटली कुमार और उनकी वाइफ प्रिया मोहन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एटली की वाइफ ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।

Atlee wife Priya Atlee announce second pregnancy : शाहरुख खान की फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली कुमार के घर फिर से किलकारियां गूंजने वाली है। इस बात से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। एटली कुमार और उनकी वाइफ प्रिया मोहन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एटली की वाइफ ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। इन फोटोज पर फैंस समेत बॉलीवुड और साउथ के सितारे रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इन फोटोज पर...

atlle father

pic credit- Atlee kumar instagram

एटली के घर फिर से आएंगी खुशियां

एटली की जिंदगी अब और भी व्यस्त होने वाली है। फिल्म डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया और एटली जल्द ही अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। 20 जनवरी 2026 को दोनों ने सोशल मीडिया पर एक साथ पोस्ट करके दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी। कपल ने क्यूट मैटरनिटी शूट की कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'हमारा घर अब और भी प्यारा होने वाला है, क्योंकि हमारा नया मेंबर आने वाला है! आप सबकी दुआएं, प्यार और आशीर्वाद चाहिए। प्यार से एटली, प्रिया, मीर, बेकी, युकी, चॉकी, कॉफी और गूफी।' गूफी।”तस्वीरों में प्रिया अपनी बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रही हैं और एटली उनके साथ खुशी से बैठे हैं। उनकी तीन साल के बेटे मीर ने भी मम्मी की तरह पोज बनाकर बहुत क्यूट लग रहा है। बाकी तस्वीरों में माता-पिता प्यार से पोज दे रहे हैं। सबसे प्यारी तस्वीर आखिरी वाली है, जिसमें उनके पांच पेट्स बेकी, युकी, चॉकी, कॉफी और गूफी भी शामिल हैं।

End of Feed