कमल हासन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ठग लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस बेस्रबी से एक्टर की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता मणिरत्नम है। बता दें ठग लाइफ 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। कमल हासन की ये फिल्म 5 जून 2025 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसे देखने के बाद कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस ट्रेलर को ट्रोल कर रहे हैं।
कमल हासन
इस फिल्म के ट्रेलर ने फैस की उत्सुकता को और बढ़ा दी है। इस ट्रेलर में कमल हासन और अभिरामी के बीच एक किसिंग सीन है, जिसे देखने के बाद सभी कमल हासन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वही एक सीन में एक्टर त्रिशा कृष्षा से कहते हैं, "मैडम, मैं आपका एकमात्र एडम हूं।" कुछ लोगों का मानना है कि ये सीन "अनावश्यक" था। साउथ एक्ट्रेस अभिरामी और कमल हासन की उम्र में लगभग 30 साल की उम्र का अंतर है। जिस कारण लोग उन्हें आधी उम्र की महिला के साथ किस करने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।
लोग कर रहे ट्रोल
एक यूजर ने लिखा-"उनकी उम्र में उनसे लगभग आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ ऐसे करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इन चीजों को सामान्य ना बनाएं।" दूसरे ने लिखा-"उम्र तो देख लेते।" तीसरे ने लिखा-"उम्र से आधी एक्ट्रेस के साथ ऐसा सीन।"
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी “रंगराया शक्तिवेल नायकन” नामक व्यक्ति की है, जो अपने क्राइम करियर में आगे बढ़ने के बाद “नायकन” कहलाने लगा। इसके बाद शक्तिवेल ने अपने काम की जिम्मेदारी अपने बेटे को सौंप दिया। बेटे और पिता के बीच धुआंदार एक्शन देखने को मिलेगी, जो आपको सीट से बांधे रहेगी।
