Arasan Dhanush Cameo Update: साउथ के जाने-माने स्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की अपकमिंग फिल्म अरसन (Arasan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विजय सेतुपति की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। कभी फिल्म की स्टोरी को लेकर खबर सामने आती है, तो कभी नए स्टार की एंट्री की न्यूज हलचल मचा देती है। इसी बीच विजय सेतुपति की फिल्म अरसन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। माना जा रहा था कि फिल्म अरसन में साउथ सुपरस्टार धनुष कैमियो करने वाले हैं, लेकिन अब इसको लेकर नया अपडेट सामने आया है।
'अरसन' में नहीं होगी धनुष की एंट्री
विजय सेतुपति अपनी फिल्म अरसन को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। फिल्म अरसन में साउथ के एक बड़े स्टार की एंट्री होने जा रही है। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘असन’ में सिम्बू मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म ‘वाडा चेन्नई’ यूनिवर्स का हिस्सा है। विजय सेतुपति इसमें विलेन का रोल निभा रहे हैं। क्योंकि फिल्म ‘वाडा चेन्नई’ यूनिवर्स से जुड़ी है, इसलिए फैंस को उम्मीद थी कि धनुष इसमें कैमियो करेंगे। लेकिन प्रोड्यूसर कलैपुली एस. थानु ने इन सारी अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि धनुष सिम्बू की इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। फैंस के लिए यह थोड़ा निराश करने वाली खबर है। प्रोड्यूसर ने कहा, 'अरसन की कहानी एक अलग समय में चलती है, जबकि ‘वाडा चेन्नई’ में धनुष का किरदार जेल में है। विजय सेतुपति शूटिंग में शामिल हो चुके हैं। सिम्बू के साथ कोई समस्या नहीं है।'
विजय सेतुपति इस फिल्म में भी मचाएंगे धमाल
फिल्म अरसन के साथ-साथ विजय सेतुपति रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग मूवी जेलर 2 (Jailer 2) को लेकर भी खबरों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय सेतुपति इस फिल्म में रजनीकांत के साथ काम करने वाले हैं। फिल्म अरसन में धनुष की एंट्री न होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
