Ananya Raj Passed Away: साउथ और बॉलीवुड का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन हो गया है। अनन्या राज ने 27 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अनन्या राज के निधन से फैंस ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री को भी तगड़ा झटका लगा है। हैरत की बात तो यह है कि एक्ट्रेस ने 15 जुलाई को ही अंतिम सांस ली थी। सोते हुए ही एक्ट्रेस का निधन हो गया। इस बात की पुष्टि खुद अनन्या राज (Ananya Raj) के परिवार ने पोस्ट शेयर कर की है। उन्होंने एक महीने बाद बताया कि अनन्या राज इस दुनिया में नहीं रहीं। उनके निधन से फैंस शोक में डूब गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Pralay: मुंबई में शुरू हुई Ranveer Singh की फिल्म की शूटिंग, साउथ की इस टॉप एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस
अनन्या राज (Ananya Raj) के परिवार ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्ट्रेस के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बयान जारी कर लिखा, "ये अनन्या का परिवार है। भारी दुख के साथ हमें ये बताना पड़ रहा है कि अनन्या ने 15 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सोते हुए ही उसने अंतिम सांस ली। पिछले एक साल से वो मानसिक और शारीरिक परेशानी से गुजर रही थी। उसने इस परेशानी से उभरने के लिए योद्धा की तरह लड़ाई की। वो एक मजबूत दृढ़ता वाली लड़की थी जिसने रानी की तरह अपनी जिंदगी को जिया। बच्चा आपकी कमी हमेशा खलेगी। हम आप सभी से आग्रह करते हैं कि उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। और इस समय हम चाहते हैं कि हमारी निजता बनी रहे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna-Akanksha Chamola के तलाक की प्रक्रिया शुरू, बोलीं- मैं बिग बॉस में आई क्योंकि उसके मां-पापा...
इन प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं अनन्या राज
अनन्या राज (Ananya Raj) ने हिंदी और रीजनल सिनेमा में काम किया है। उन्होंने 'द फाइनल एग्जिट' और 'घोस्ट' जैसे प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिका अदा की है। अनन्या राज ने तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। उनकी फिल्म 'मद्रासी गैंग' काफी हिट रही थी, जिसमें उन्होंने सरिता का किरदार अदा किया था।
