Allu Arjun ने मुंबई में की Basil Joseph के साथ मुलाकात, जल्द होगी नई मूवी की घोषणा!!

अल्लू अर्जुन ने मुंबई में साउथ डायरेक्टर बेसिल जोसेफ से मुलाकात की है, जिसके बाद ये बातें तेज हो गई हैं कि दोनों जल्द ही किसी मूवी के लिए हाथ मिला सकते हैं। ये दोनों पहले भी मिल चुके हैं।

पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी राका में व्यस्त हैं, जिसे डायरेक्टर एटली बना रहे हैं। ये बिग बजट प्रोजेक्ट साउथ से लेकर नॉर्थ तक चर्चा में बना हुआ है क्योंकि इस तरह का कॉन्सेप्ट अब तक भारतीय सिनेमा में ट्राई नहीं किया गया है। राका के बाद अल्लू अर्जुन क्या साइन करेंगे, अब तक ये साफ नहीं है लेकिन जिस तरह से पुष्पा स्टार मलयालम फिल्मकार बेसिल जोसेफ से मुलाकात कर रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि ये दोनों जल्द ही हाथ मिला सकते हैं। हो सकता है कि अल्लू अर्जुन जल्द ही अपनी 25वीं मूवी का ऐलान करें और फैंस को चौंका दें। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Varanasi Movie के सेट पर दिखा डायनासोर, LEAKED PICS देखकर फैंस बोले "ये क्या ला रहे राजामौली..."

Allu Arjun ने मुंबई में की Basil Joseph के साथ मुलाकात, जल्द होगी नई मूवी की घोषणा!!

Allu Arjun ने मुंबई में की Basil Joseph के साथ मुलाकात, जल्द होगी नई मूवी की घोषणा!!

मुंबई में Allu Arjun ने की Basil Joseph से मुलाकात

अल्लू अर्जुन और बेसिल जोसेफ की मुलाकात को लेकर खुलासा स्क्रीनराइटर अर्जुन अनिरुद्ध द्वारा शेयर की गई तस्वीर से हुआ, जिसमें दोनों नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने इन दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए जो कैप्शन लिखा है, उसके बाद हर कोई अंदाजा लग रहा है कि ये दोनों जल्द ही कोई बड़ा खुलासा करने वाले हैं। अर्जुन अनिरुद्ध ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "अगर आपको पता है तो पता है।" इसके बाद से ही इंटरनेट पर हंगामा सा मच गया है और हर कोई इस जोड़ी के साथ आने की बात कह रहा है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana First Song Out: श्रेया-अरिजीत की आवाज का जादू, कल्पना से ज्यादा सुंदर दिखे रणबीर-साई

End of Feed