Allu Arjun ने बीवी-बच्चों के साथ मनाया 43वां जन्मदिन, स्नेहा रेड्डी ने बनाया केक तो अयान-अराह अल्लू ने बजाई तालियां

Allu Arjun Birthday Celebration with Family: पुष्पा राज ने बेहद सिम्पल अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। फैंस और परिवार के सदस्यों के दिल पर राज करने वाले अल्लू अर्जुन आज 43 साल के हो जाएंगे। आज उनके जन्मदिन पर कुछ बड़ा जरूर अनाउन्स होने वाला है। खैर आपको दिखाते हैं उन्होंने जन्मदिन कैसे मनाया

Allu Arjun Birthday Celebration with Family: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। पुष्पा राज लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म पुष्पा 2 ने धमाल मचा दिया था। अब फैंस को इंतजार है कि अल्लू अर्जुन अगला क्या प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं। हालांकि आज उनके जन्मदिन पर फैंस को उम्मीद है कि जल्द कुछ नई खबर सुनने को मिलेगी। जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने बच्चों के साथ मिलकर घर पर ही सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Allu Arjun Birthday Celebration with Family

अपने प्यारे पति अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) को विश करते हुए स्नेहा रेड्डी( Sneha Reddy) ने फोटो शेयर किया है। जिसमें अल्लू बच्चों के साथ केक काट रहे हैं। फोटो में पता चल रहा है कि घर के अंदर ही यह सेलिब्रेशन चल रहा है। स्नेहा ने अपने हाथ से केक बनाया और अल्लू अर्जुन अयान और अराह के साथ मिलकर केक काट रहे हैं। यह परफेक्ट फैमिली फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है। फोटो शेयर करते हुए स्नेहा रेड्डी ने लिखा है 'हैप्पी बर्थडे' साथ में दिल का इमोजी भी लगाया हुआ है। अल्लू अर्जुन के लुक पर नजर डाले तो वह ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। पुष्पा 2 के बाद उन्होंने अपनी बड़ी-बड़ी दाढ़ी शायद साफ करवा ली हैं।

End of Feed