Akshaye Khanna in Mahakali: हनुमान के बाद प्रशांत वर्मा की अपकमिंग फिल्म 'महाकाली' को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है। इस फिल्म का कान्सेप्ट इतना जबरदस्त है कि फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म को दमदार बनाने के लिए अक्षय खन्ना( Askhaye Khanna) की एंट्री हुई है। बॉलीवुड एक्टर पहली बार साउथ के डायरेक्टर के साथ काम करने जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना का रोल काफी दमदार है। मेकर्स ने अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। जिसे देखकर सबके होश उड़ गए हैं। अक्षय खन्ना का ये लुक देखकर कहा जा सकता है कि 'महाकाली' जबरदस्त ड्रामा लेकर आ रही है।
Image Source: Instagram
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना ने छावा में 'औरंगजेब' का किरदार किया था। जिसके बाद इंडस्ट्री में उनकी हर जगह चर्चा हो रही है। इस फिल्म में जिस तरह से अक्षय ने विलेन का रोल किया, वह छा गए थे। एक्टर को फैंस ने इस तरह के रोल में काफी अरसे बाद देखा था। जिसके बाद अक्षय खन्ना की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ गई है। अब फिर से अक्षय खन्ना एक नेगेटिव रोल करने वाले हैं। इस बार वह प्रशांत वर्मा की फिल्म 'महाकाली' में असुरों के गुरु 'शुक्राचार्य' के रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक शेयर किया है। जो एकदम कातिल लग रहा है।
अक्षय खन्ना के लुक पर एक नजर
अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य के लुक पर एक नजर डाले तो, इस न्यू लुक में वह एकदम खूंखार लग रहे हैं। अक्षय खन्ना को एक बूढ़े बाबा के रूप में ढाला गया है। उनके सिर पर लंबे-लंबे बाल हैं और एक आँख चमक रही है। वह सामने की तरह देखते हुए बेहद खतरनाक लग रहे हैं। बेशक से यह लुक आग लगा देने वाला लग रहा है।
महाकाली के बारे में
फिल्म महाकाली के बारे में बात करें तो इसे 'pvcu' बैनर के तले बनाया जा रहा है। फिल्म को पूजा कॉलूरू डायरेक्ट कर रही हैं। इसे प्रशांत वर्मा ने लिखा है, जो अपनी 'पौराणिक' कथाओं के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में भी उन्होंने आस्था और विश्वास का मिश्रण डाला है। फिल्म को लेकर बाकी अपडेट का अभी इंतजार है।
