Dacoit Trailer: आखिर क्यों 'डकैत' बन गए अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर? रिलीज हुआ धांसू ट्रेलर

Dacoit Trailer: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म डकैत का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

Dacoit Trailer: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म डकैत का गाना 'टच बडी' रिलीज हुआ, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है। खास बात तो ये है कि इन गाने को भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह ने गाया है। इस बीच मेकर्स ने अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो कि यूट्यूब पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस ट्रेलर को देखकर लोग गदगद हो गए है। आइए नजर डालते है फिल्म डकैत के ट्रेलर पर-ये भी पढ़ें-पवन सिंह ने गाया 'डकैत' का 'टच बडी' सॉन्ग, अदिवि शेष संग संग मचाया धमाल

Dacoit Trailer

Dacoit Trailer (image source- dacoit trailer/youtube)

डकैत का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अदिवि शेष की फिल्म डकैत का ट्रेलर आउट हो गया है, जिससे फैंस में जोरदार उत्साह है। इस फिल्म में एक्शन और थ्रिलर का रोचक मिश्रण है। अनुराग कश्यप और प्रकाश राज जैसे कलाकारों से सजी फिल्म को शेनिल देव निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में अदिवि शेष एक पावरफुल रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी की गहराई को देखते हुए दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को पहले 19 मार्च को रिलीज करना था, लेकिन मेकर्स ने इसे 10 अप्रैल को टाल दिया। मेकर्स का कहना है कि उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया ताकि थिएटर में सभी फिल्मों को पर्याप्त स्क्रीन्स और ध्यान मिल सके। फिल्म को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है।

End of Feed