आमिर खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी संग जल्द ही निकाह कर सकते हैं। इसी बीच उनकी बहन निखत खान भी चर्चा का विषय बन गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि आमिर की बहन की साउथ फिल्म में एंट्री हुई है। आइए जानते हैं कि निखत किस फिल्म में नजर आने वाली है।
Aamir Khan
‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान (Aamir Khan) की बहन निखत खान (Nikhat Khan) पहली बार स्टार प्लस के ‘बन्नी चाउ होम डेलिवरी’ (Banni Chow Home Delivery) शो में नजर आई थी। अब निखत मलयालम फिल्म एल2: एम्पुरान को लेकर चर्चा में है। हाल ही में फिल्म एक पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। पोस्टर को देखने के बाद फैंस उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान बता रहे हैं। पहले ऐसी चर्चा थी कि इस फिल्म में विलेन का रोल
फहाद फासिल करने वाले हैं, लेकिन इस पोस्टर के बाद लोग अब आमिर खान का नाम ले रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल की फिल्म में आमिर खान की बहन निखत खान हेगड़े भी नजर आने वाली है। एक्ट्रेस एक स्पेशल रोल करती हुई नजर आएंगी।
निखत की निर्माता और कास्टिंग डायरेक्टर ने की थी तारीफ
इस फिल्म के निर्माता एक्टर पृथ्वीराज हैं। एक प्रेस मीट के दौरान पृथ्वीराज ने बताया था कि जब उन्होंने निखत का ऑडिशन देखा तो था तो वो उन्हें काफी पसंद आया था। पृथ्वीराज को कास्टिंग डायरेक्टर ने बताया था कि वो आमिर खान की बहन है। जिसके बाद पृथ्वीराज ने आमिर खान को कॉल किया था। साथ ही अमिर खान को बताया था कि आपकी बहन काफी अच्छी एक्टिंग करती है।
