Salman Khan Birthday Special: सलमान खान के गुस्से ने तबाह कर डाला इन सितारों का करियर

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 03:02 PM IST

Salman Khan Birthday Special: किसी भी फील्ड में अच्छा करियर बनाना किसी के लिए आसान नहीं होता। खासकर जब बात हो बॉलीवुड की तो यहां तो और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इस इंडस्ट्री में दौलत और शोहरत दोनों है। लेकिन अगर यहीं पर किसी के बने बनाए करियर को कोई अपने मकसद के लिए खराब कर दे तो हमेशा के लिए चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसे में सलमान खान का नाम टॉप पर रहा है, सलमान पर कई एक्टर्स का करियर खराब करने के आरोप लगते रहे हैं। आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में, जो सलमान के गुस्से का बुरी तरह से शिकार हुए।

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान के गुस्से का शिकार हो चुके हैं कई स्टार्स
  • सलमान पर लगते रहे हैं कई सितारों के करियर तबाह करने के आरोप
  • ऐश्वर्या राय से लेकर अरिजीत सिंह तक के नाम हैं शामिल

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग भाईजान यानी कि सलमान खान कितने दबंग हैं इस बात से हर कोई वाकिफ है। वो किसी पर अगर मेहरबान होते हैं तो उसका करियर बना देते हैं। हां वो अगर किसी से नाराज हो जाए तो किसी का बना बनाया करियर भी बर्बाद कर देते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनके करियर को बनाने में सलमान का बहुत बड़ा हाथ रहा है, तो वहीं ऐसे भी कई उदाहरण हैं, जिनके बने बनाए करियर को तबाह करने के आरोप भी इनपर लगे। आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में जिसने सलमान खान से दुश्मनी मोल लेकर अपना करियर खराब कर लिया।

Bollywood News.

सलमान के गुस्से का ये सितारे हो चुके हैं शिकार

सुशांत सिंह राजपूत - बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन कहा जाता है कि जब सुशांत फिल्मों में एक्टिव थे और उनका करियर पीक पर था, तब सलमान खान के साथ उनका कुछ अनबन हो गई थी। खबरों की मानें तो किसी फिल्मी पार्टी में सुशांत सिंह की किसी बात को लेकर सूरज पंचोली से कहासुनी हो गई थी। सलमान खान को जब इस बात की खबर मिली तो उन्होंने सुशांत को अपने प्रोडक्शन हाउस से बैन कर दिया था। इसके बाद फैंस ने सलमान खान पर फेवरिज़्म के आरोप लगाए थे।

End of Feed