FLASHBACK: "पाजी तुस्सी मानदे क्यों नहीं हो..." विक्की कौशल पर जब भड़क पड़े एमी विर्क, VIDEO हुआ वायरल

Ammy Angry with Vicky: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने कुछ वक्त पहले एमी विर्क के साथ बैड न्यूज नाम की मूवी की थी, जिसके प्रमोशन के दौरान दोनों की गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली थी। एक इंटरव्यू के दौरान एमी विर्क ने विक्की की तारीफ की कि वो पंजाबी सिंगर्स को खूब सपोर्ट करते हैं। इसी दौरान दोनों के बीच प्यारी नोक-झोंक देखने को मिली थी।

Ammy Angry with Vicky: पिछले कुछ समय में कई सारे पंजाबी सिंगर्स ने बॉलीवुड में एंट्री मारी है और इन्हीं में से एक हैं एमी विर्क, जिनके गाने लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने एक्टर विक्की कौशल के साथ बैड न्यूज नाम की कॉमेडी फिल्म की थी, जिसमें तृप्ति डिमरी भी अहम रोल में थीं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एमी-विक्की के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली थी और हर कोई इनकी दोस्ती का कायल हो गया था। जब ये दोनों फिल्म बैड न्यूज का प्रमोशन कर रहे थे तब एक बार ऐसा हुआ कि इनके बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। इन दोनों की ये वीडियो इंटरनेट पर आज भी वायरल होती रहती है, जिसे देखकर लोगों को हंसी आ जाती है।

Amy VIcky

Image Source: Vicky Amy

असल में विक्की कौशल समय-समय पर पंजाबी सिंगर्स को प्रमोट करते रहते हैं। अपने इंस्टाग्राम के जरिए वो पंजाबी सिंगर्स के गानों को लोगों तक पहुंचाते हैं, जो काफी वायरल भी होती हैं। फिल्म बैड न्यूज के प्रमोशन के दौरान एमी विर्क अपने दोस्त विक्की कौशल की इसी कारण तारीफ कर रहे थे और ये बोल रहे थे कि उनकी वजह से कई पंजाबी सिंगर्स को दुनिया जानती है। जैसे ही एमी ने ये बात बोली, वैसे ही विक्की ने क्रेडिट लेने से मना कर दिया। एमी इस बात पर विक्की से नाराज हो गए और तुरंत बोल पड़े "अरे पाजी तुस्सी मानदे क्यों नहीं हो।"

End of Feed