दिल्ली कॉन्सर्ट में विवादित गाना Volume 1 गाने के आरोप से Honey Singh ने किया इंकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

सिंगर हनी सिंह ने दिल्ली HC को जानकारी दी है कि उन्होंने 1 मार्च 2025 को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में विवादित वॉल्यूम 1 गाना नहीं गाया था। दिल्ली HC इस मामले में अगली सुनवाई 19 मई को करेगा।

पंजाबी सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) और विवादों का रिश्ता बहुत पुराना है। जहां हनी सिंह हों, वहां पर विवाद पैदा ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अक्सर हनी सिंह अपने साथी रैपर्स पर दिए बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं लेकिन इस दफा वो विवादित गाने वॉल्यूम 1 की वजह से खबरों में हैं। असल में हनी सिंह पर ये आरोप है कि उन्होंने मार्च 2025 में दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक कॉन्सर्ट के दौरान विवादित गाना वॉल्यूम 1 का एक टुकड़ा गाया था। हनी सिंह का वॉल्यूम 1 विवाद इन दिनों दिल्ली हाई कोर्ट में है, जहां सिंगर ने ये मानने से इंकार किया है कि उन्होंने ऐसा कोई गाना गाया था। कोर्ट ने हनी सिंह का पक्ष जानने के बाद उनसे एक हलफनामा मांगा है और मामले की अगली सुनवाई 19 मई के दिन रखी है। (ये भी पढ़ें: Manisha Rani ने 28 की उम्र में मुंबई में खरीदा अपना घर, सिर पर कलश रख पूजा-पाठ के साथ किया गृह प्रवेश)

Singer Honey Singh denied performing Volume 1 song at delhi concert,

Singer Honey SIngh denied performing Volume 1 song at delhi concert,

क्या है Honey Singh Volume 1 Controversy?

पंजाबी सिंगर हनी सिंह ने बीते साल मार्च के महीने में दिल्ली में एक कॉन्सर्ट किया था। उनके खिलाफ हिन्दू शक्ति दल ने एक याचिका दायर की है कि हनी सिंह ने इस कॉन्सर्ट पर विवादित गाना वॉल्यूम 1 गाया था। हिन्दू शक्ति दल ने याचिका में शिकायत दर्ज कराई है कि इस गाने में भद्दे और गंदे लिरिक्स हैं, जिस कारण इसे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा देना चाहिए। (ये भी पढ़ें: Sarke Chunar Controversy: महिला आयोग के सामने नोरा फतेही ने मांगी माफी, अनाथ बच्चियों को पढ़ाने का उठाया जिम्मा)

End of Feed