Rajvir Jawanda Accident: पंजाबी म्यूजिक सिंगर राजवीर जवांदा इन दिनों सुर्खियों में तब आया जब उनका भयंकर रोड एक्सीडेंट हुआ। जी हाँ, राजवीर जवांदा का कल शनिवार को बाइक एक्सीडेंट हुआ जिसके चलते वो अब मौत और जिंदगी के बीच लड़ाई लड़ रहे हैं। पंजाबी इंडस्ट्री को कई हिट सॉन्ग दे चुके राजवीर जवांदा की हालत बेहद नाजुक है और बताया गया कि सिंगर के हादसे के बाद हार्ट अटैक भी आया जिसके चलते इलाज के वक्त मुश्किलें और खड़ी हो गई हैं। 33 वर्षीय सिंगर की एक्सीडेंट की खबर मिलते ही परिवार और दोस्त दौड़े दौड़े अस्पताल पहुंचे। अभी हाल ही में अस्पताल ने राजवीर जवांदा का हेल्थ अपडेट देते प्रेस रिलीज भी कि है।
Image Source: Instagram Rajvir Jawanda
पंजाब के मोहाली क्षेत्र के फोर्टिस अस्पताल ने सिंगर राजवीर जवांदा की हालत को लेकर अपडेट दिया है ताकि फैंस को जानकारी मिले। 'पंजाबी गायक राजवीर जवंदा को 27 सितंबर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में रेफर किया गया था और दोपहर 1:45 बजे उन्हें बेहद गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में ट्रांसफर होने से पहले सिविल अस्पताल में उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था। अस्पताल पहुँचने पर, इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी टीमों ने तुरंत उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। गंभीर जांच और टेस्ट किए गए, और उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। इस समय सिंगर वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनकी कड़ी निगरानी की जा रही है।'
राजवीर जवांदा जल्द से जल्द थी हो जाए इसकी कामना उनके घरवालों के साथ-साथ फैंस और अन्य सेलेब्स कर रहे हैं। गिप्पी ग्रेवाल, जस बाजवा, कुलविन्द्र बिल्ला, कवंर ग्रेवाल जैसे पंजाबी कलाकार और गायक अस्पताल पहुंचे। सिर्फ यही नहीं पंजाब के सीएम भगवत मान ने भी x पर पोस्ट शेयर कर सिंगर की स्वास्थ को लेकर कामना की है। बता दें ये हादसा कल हिमाचल प्रदेश के सोलन डिस्ट्रिक के बद्दी शहर में हुआ था। सिंगर राजवीर जवांदा ने बाइक का कंट्रोल खो दिया जिसके चलते उनके साथ ये हादसा हुआ।
