पंजाबी सिंगर Garry Sandhu पर लाइव कॉन्सर्ट में हुआ हमला, स्टेज पर चढ़कर इस शख्स ने पकड़ लिया गला

Punjabi Singer Garry Sandhu Live Concert: पंजाबी सिंगर गैरी संधू (Garry Sandhu) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक इंसान सीधा स्टेज पर चढ़कर गैरी का गला पकड़ लेता है। गैरी संधू को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।

Punjabi Singer Garry Sandhu Live Concert: पंजाबी सिंगर गैरी संधू (Garry Sandhu) पर हमला हो गया है। गैरी के साथ यह हादसा तब हुआ जब वह ऑस्ट्रेलिया में लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। गैरी संधू के कॉन्सर्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक इंसान सीधा स्टेज पर चढ़कर गैरी का गला पकड़ लेता है। इस अंजान शख्स की हरकर को देख हर कोई दंग रह जाता है और अचानक हुए इस हादसे के बाद सिक्योरिटी भी हरकत में आ जाती है। गैरी संधू को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब एक शख्स मंच पर दौड़ा चला आया और संधू का गला घोंटने की कोशिश करने लगा। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'

Garry Sandhu Attacked in Live Concert

Garry Sandhu Attacked in Live Concert

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक गाना परफॉर्म करते वक्त गैरी ने अपनी मिडल फिंगर से भीड़ की तरफ इशारा किया। जो वहां मौजूद लोगों को पसंद नहीं आया। इस वजह से स्टेज पर ही दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई।

End of Feed