तानिया के पिता पर सरेआम चली गोलियां, हादसे से सहमा पंजाबी एक्ट्रेस का परिवार

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 5, 2025, 12:23 PM IST

Tania Father Shoot Incident: पंजाबी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस तानिया (Tania) से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस के पिता को दो लोगों ने गोली मार दी है। इस घटना के बाद एक्ट्रेस का परिवार सदमे में है। इसको लेकर एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम से एक पोस्ट भी शेयर की है।

Tania Father Shoot Incident: पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस तानिया (Tania) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज (Dr. Anil Jit Singh Kamboj) को पंजाब के मोगा जिले में उनके क्लिनिक में गोली मार दी गई। ये दिल दहलाने वाली घटना शुक्रवार दोपहर कोट इसे खान में उनके हरबंस नर्सिंग होम में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो अज्ञात हमलावर मरीज बनकर क्लिनिक में घुसे। उन्होंने पहले डॉ. कंबोज से बातचीत की और फिर अचानक उन पर दो गोलियां दाग दीं। गोली लगने के बाद डॉ. कंबोज को फौरन मोगा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इसके बाद एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम से एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

Tania Father Shoot Incident

हादसे के बाद एक्ट्रेस ने लिखी ये बात

इस हादसे के बाद तानिया की इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट की गई है जो खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट में लिखा है कि 'तानिया और उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल और भावनात्मक समय है। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और उन्हें इस स्थिति को संभालने के लिए समय दें। किसी भी तरह की अटकलबाजी या कहानियां बनाने से बचें। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।' एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम से की गई ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

End of Feed