Junglee Music Nai Jana Song: पंजाबी सिनेमा की क्वीन नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) ने फिर साबित कर दिया कि वो फोक म्यूजिक की जान हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म मधानियां (Madhaniyan) से रिलीज हुआ नया सॉन्ग 'नई जाना' (Nai Jana) आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ये ट्रैक 1 अक्टूबर को जंगली म्यूजिक (Junglee Music- a division of Times Music) के बैनर तले लॉन्च हुआ और हर तरफ इसको लेकर चर्चा हो रही। मन्नत नूर (Mannat Noor) की मधुर आवाज और मनी औजला (Money Aujla) के कंपोजिशन का ये कॉम्बो लोगों के दिलों को छू गया। नीरू बाजवा के डांस और एक्सप्रेशंस ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया। इस गाने को लोग बार-बार सुन रहे हैं।
Image Source: Junglee Music
सॉन्ग के बारे में बात करते हुए नीरू बाजवा ने कहा, 'नई जाना सुनकर मुझे बचपन की शादियों की ढेर सारी यादें ताजा हो गईं। 'मधानियां' में इसे परफॉर्म करना इतना सच्चा और मजेदार लगा, क्योंकि ये खाली एक गाना नहीं बल्कि चिढ़ाने, प्यार और हंसी-मजाक का पूरा पैकेज है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि ऑडियंस भी इसे सुनकर वही खुशी महसूस करे, जो हमने शूटिंग के वक्त की थी।'
सिंगर मन्नत नूर (Mannat Noor) ने बताया, 'ये सॉन्ग तो बिल्कुल नॉस्टैल्जिया है। पंजाब में हर कोई 'नई जाना' को जानता है। ये हमारी शादियों और कल्चर का हिस्सा है। जब मैंने इसे रिकॉर्ड किया, तो मेरा फोकस था कि इसकी पुरानी फील बरकरार रहे लेकिन आज के लिस्नर्स के लिए इसमें थोड़ा फ्रेश टच भी आए।'
नीरू बाजवा की शानदार परफॉर्मेंस, मन्नत नूर की जादुई आवाज और मनी औजला के मॉडर्न लेकिन जड़ों से जुड़े म्यूजिक के साथ 'नई जाना' हर जनरेशन को जोड़ने वाला है। पुराने लिस्नर्स के लिए ये शादियों की वो प्यारी यादें ताजा करेगा और नई जनरेशन के लिए ये स्टाइलिश और एनर्जेटिक वर्जन प्लेलिस्ट का फेवरेट बन जाएगा। इस गाने को आपको बिना देर किए अभी सुन लेना चाहिए।
