Diljit Dosanjh के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर के बाहर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कराई फायरिंग

पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर के बाहर गन फायरिंग की गई, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बीते कुछ समय में ऐसी कई वारदातों को अंजाम दिया है।

पंजाब स्थित गोंदर गांव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुछ लोगों ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर के बाहर गोलीबारी की है। इस घटना की वजह से पूरे गांव में डर का माहौल है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात के पीछे किस-किस का हाथ है। घटना की तहकीकात के साथ-साथ पुलिस सिक्योरिटी इंतजामों की भी जांच कर रही है। (ये भी पढ़ें: The Last Hero Poster: Salman Khan दुनिया बचाएं या मिटाएं सामंथा के दुख? जानें वायरल पोस्टर की सच्चाई)

Diljit Dosanjh  के मैनेजर गुरुप्रताप कांग के घर के बाहर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कराई फायरिंग

Diljit Dosanjh के मैनेजर गुरुप्रताप कांग के घर के बाहर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कराई फायरिंग

Lawrence Bishnoi गैंग ने ली जिम्मेदारी

पंजाब से सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉरेंस बिश्नेोई गैंग ने इस पूरी वारदात की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक मैसेज सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें तीन व्यक्तियों ने खुद की पहचान टायसन बिश्नोई, हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नई बताते हुए घटना की जिम्मेदारी ली है। खबर है कि इन तीनों ने ऑस्ट्रेलियन हथियारों से इस घटना को अंजाम दिया और फिर वहां से निकल गए। (ये भी पढ़ें: Welcome To Jungle का नया पोस्टर रिलीज, आइकॉनिक कॉमिक अंदाज में दिखे Akshay Kumar)

End of Feed