Karan Aujla India concert: करण औजला का दिल्ली कॉन्सर्ट देखने में ढीली हो जाएगी जेब, इतना महंगा बिक रहा टिकट

Karan Aujla India Concert: करण औजला की ग्लोबल फैन फॉलोइंग, इंटरनेशनल म्यूज़िक सीन में बढ़ती पकड़ और लगातार चार्ट-टॉपिंग हिट्स ने उन्हें भारतीय संगीत इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में शामिल कर दिया है। आइए आपको बताते हैं उनके कॉन्सर्ट से जुड़ी हर डिटेल , कहां और कब होने वाले हैं कॉन्सर्ट।

Karan Aujla India Concert : दुनिया के सबसे ज़्यादा स्ट्रीम किए जाने वाले पंजाबी म्यूजिक आर्टिस्ट में से एक, करण औजला( Karan Aujla) ने अपने मेगा P-POP CULTURE वर्ल्ड टूर 2026 के इंडिया लेग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह टूर अगले साल फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित होगा और देश के छह बड़े शहरों नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, चंडीगढ़, इंदौर और बेंगलुरु में धूम मचाएगा। टीम इनोवेशन द्वारा प्रमोट किया गया यह टूर कई मायनों में खास है, क्योंकि पहली बार करण औजला नई दिल्ली और चंडीगढ़ में स्टेडियम लेवल परफॉर्मेंस देने जा रहे हैं। यह उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा और एंबिशियस कॉन्सर्ट सेटअप माना जा रहा है।

Karan Aujla India Concert

Image Source: x

करण औजला पहले ही अपने कॉन्सर्ट से इतिहास बना चुके हैं—वे Rolling Loud जैसे फेमस ग्लोबल फेस्टिवल में हेडलाइन करने वाले पहले पंजाबी आर्टिस्ट हैं। उनकी ग्लोबल फैन फॉलोइंग, इंटरनेशनल म्यूज़िक सीन में बढ़ती पकड़ और लगातार चार्ट-टॉपिंग हिट्स ने उन्हें भारतीय संगीत इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में शामिल कर दिया है। आइए आपको बताते हैं उनके कॉन्सर्ट से जुड़ी हर डिटेल

End of Feed