Ikk Kudi: थिएटर में दर्शकों की भीड़ देख गदगद हुईं शहनाज गिल, लोगों के प्रति किया आभार व्यक्त

Shehnaaz Gill's Ikk Kudi: पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'इक कुड़ी' (Ikk Kudi) को दुनिया भर में खूब पसंद किया जा रहा है। कुछ घंटों पहले शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'इक कुड़ी' को देखने आए दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त किया है।

Shehnaaz Gill's Ikk Kudi: पंजाबी इंडस्ट्री की जानी-आमनी एक्ट्रेस शहनाज गिल की फिल्म 'इक कुड़ी' (Ikk Kudi) को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस मूवी का ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शक शहनाज गिल को फिल्म में बड़े परदे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। इस मूवी को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए लगभग 9 दिन हो गए हैं और यह ठीक-ठाक कमाई करने में लगी हुई है। 'इक कुड़ी' की रिलीज के कई दिनों बाद अब शहनाज गिल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने फिल्म को इतना प्यार देखें के लिए ऑडियंस की तारीफ की और उनको धन्यवाद दिया।

Shehnaaz Gill's Ikk Kudi

Pic Credit: IMDb

थिएटर में दर्शकों का आभार व्यक्त करती दिखीं शहनाज गिल

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में शहनाज गिल फिल्म 'इक कुड़ी' देखने आया दर्शकों के बात करती नजर आ रही हैं। शहनाज गिल ने यह भी कहा कि वो भी उनके साथ फिल्म देखेंगी। शहनाज गिल ने सिनेमाघर में मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। वीडियो पोस्ट करते हुए शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है।

End of Feed