हनी सिंह-बादशाह में से कौन बेहतर? बोहेमिया ने 1 मिनट रुककर दिया जवाब, बोले 'एक को चुनना...'

Bohemia on Honey Singh VS Badshah: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफल सफर तय करने वाले हनी सिंह (Honey Singh) और बादशाह (Badshah) के बीच में अक्सर तुलना होती रहती है। कुछ लोग हनी सिंह को बेहतर बताते हैं तो कुछ बादशाह के म्यूजिक को पसंद करते हैं। इंटरनेशनल रैपर बोहेमिया (Bohemia) ने हनी सिंह और बादशाह के बीच होने वाली तुलना पर अपनी बात रखी है।

Bohemia on Honey Singh VS Badshah: हनी सिंह (Honey Singh) और बादशाह (Badshah) में से कौन सा रैपर और संगीतकार बेहतर है, ये डिबेट सालों से चली आ रही है। एक वक्त था जब हनी सिंह के गानों के बिना किसी भी मेगास्टार की फिल्म पूरी नहीं होती थी लेकिन बीमारी ने उन्हें इंडस्ट्री से ऐसा दूर किया कि बादशाह की किस्मत चमक उठी। हनी सिंह के बाद बादशाह ने स्टारडम छुआ और बॉलीवुड में छा गए। हनी सिंह ने डिप्रेशन को मात देकर दोबारा म्यूजिक इंडस्ट्री में वापसी कर ली है और एक बार फिर से इन दोनों की तुलना शुरू हो गई है। इंटरनेशनल रैपर बोहेमिया ने हनी सिंह बनाम बादशाह डिबेट पर चुप्पी तोड़ी है और इन दोनों में से कौन बेहतर है, इस पर जुबान खोली है।

Honey Singh VS Badshah

बोहेमिया ने एक पाकिस्तानी यूट्यूबर और पॉडकास्टर को दिए ताजा इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर चुप्पी तोड़ी। बोहेमिया से इसी इंटरव्यू के दौरान ये पूछा गया कि हनी सिंह और बादशाह में से कौन बेहतर है? बोहेमिया इस सवाल का जवाब देने में असमर्थ रहे और उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। इसके बाद यूट्यूबर ने उनकी जगह जवाब देते हुए कहा, 'हम हनी सिंह का नाम ले लेते हैं। बादशाह से हम कह देंगे कि हम उनसे ज्यादा प्यार करते हैं।' इसके बाद बोहेमिया ने यूट्यूबर की बात पर हामी भर दी।

End of Feed