दिलजीत दोसांझ ने छुए अमिताभ बच्चन के पैर तो भड़क गया खालिस्तानी ग्रुप, दे डाली शो 'शट डाउन' करने की धमकी

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 29, 2025, 01:02 PM IST

SFJ on Diljit Dosanjh: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), जो अपनी वर्ल्ड टूर से फैंस को दीवाना बना रहे हैं, अब एक बड़े विवाद के फंस गए हैं। खालिस्तानी ग्रुप सिख्स फॉर जस्टिस ने दिलजीत के 1 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉन्सर्ट को 'शट डाउन' करने की धमकी दी है।

SFJ on Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कभी दिलजीत दोसांझ के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते, तो कभी उनका लुक गदर काट देता है। इसी बीच दिलजीत दोसांझ का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' (Kaun Banega Crorepati 17) के सेट पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पैर छू रहे हैं। अब इसपर विवाद हो गया है। खालिस्तानी ग्रुप सिख्स फॉर जस्टिस (Sikhs For Justice - SFJ) ने एक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा विवाद क्या है।

SFJ on Diljit Dosanjh

Image Credit: Sonytv

पैर छूने पर हुआ विवाद

दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। इस बार वहज दिलजीत दोसांझ का कोई बयान नहीं बल्कि एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिताभ बच्चन पैर छू रहे हैं। खालिस्तानी ग्रुप सिख्स फॉर जस्टिस ने इसके खिलाफ बयान जारी किया है। SFJ के जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बयान जारी कर कहा, 'दिलजीत ने अमिताभ के पैर छूकर 1984 सिख नरसंहार के हर शिकार, विधवा और अनाथ का अपमान किया है।' उनका आरोप है कि अमिताभ ने 31 अक्टूबर 1984 को 'खून का बदला खून' जैसे नारे लगाकर हिंदुस्तानी भीड़ को भड़काया, जिससे 30,000 से ज्यादा सिखों की हत्या हुई। SFJ ने कॉन्सर्ट को सिख नरसंहार स्मृति दिवस (1 नवंबर) पर करने को एकदम गलत बताया। बोले, 'यादें बिक्री के लिए नहीं हैं, नरसंहार को तालियों के लिए नॉर्मलाइज नहीं किया जा सकता।' ग्रुप ने पंथिक शटडाउन रैली आयोजित करने का प्लान बनाया है और अकाल तख्त के हेड ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गाज को चिट्ठी लिखकर दिलजीत को बुलाने को कहा है। ये कॉन्सर्ट दिलजीत की वर्ल्ड टूर का हिस्सा है, जो नवंबर तक कई देशों में चल रहा है। लेकिन इस विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया वाला शो अब खतरे में लग रहा। दिलजीत ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं।

End of Feed