वैंकूवर के बीसी प्लेस में परफॉर्म करने वाले पहले आर्टिस्ट बने Diljit Dosanjh, इस दिन से शुरू होगी टिकट बुकिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 27, 2024, 03:07 PM IST

सिंगर दिलजीत Dil-Luminati tour से पहले कनाडा के इन तीन शहरों में शोज करेंगे। फैंस इस टूर के टिकट को 29 फरवरी से बुक कर सकते हैं। दिलजीत का ये म्यूजिक टूर कनाडा से शुरू होकर अमेरिका और दोबारा कनाडा पर ही खत्म होगा। आइए जानते हैं सिंगर कब और कहां कॉन्सर्ट करने वाले हैं।

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। दिलजीत सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। सिंगर ने खुलासा किया है कि वो इस गर्मी में अपना Dil-Luminati tour करेंगे। वैंकवूर में अपने पहले से घोषित स्टेडियम शो में 12 नई डेट्स जोड़ी हैं। ये टूर फैंस के लिए यादगार होने वाला है। पहली बार कोई पंजाबी सिंगर वैंकूवर के बीसी प्लेस और टोरंटो के रोजर्स सेंटर में शो करने को लेकर सुर्खियों में हैं। बीसी प्लेस सिंगर की परफॉर्मेंस के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये भारत के बाहर होने वाला सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा।

27 अप्रैल से ये रिकॉर्ड ब्रेकिंग दौरा शुरू होगा। दिलजीत साउथ अमेरिका के 8 शोज से पहले कनाडा के Winnipeg, Edmonton and Calgary शहर में परफॉर्म करेंगे। सिंगर अपना टूर कनाडा के रोजर सेंटर में 13 जुलाई को समाप्त करेंगे।

End of Feed