पत्नी के बाद Badshah की सास ने भी किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं "कर्म लौटते हैं..."

पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह की सेकेंड मैरिज इन दिनों खबरें में बनी हुई है। खबरें हैं कि उनकी दूसरी शादी में सबकुछ ठीक नहीं है, जिसका इशारा उनकी सास ने एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए दे दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बादशाह की सास ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
  • सिंगर की सेकेंड मैरिज भी टूटने की कगार पर
  • बादशाह की पत्नी ने कुछ दिनों पहले दिया था इशारा

पंजाबी रैपर बादशाह की शादी में इन दिनों काफी उथल-पुथल मची हुई है। कुछ दिनों पहले ही उनकी दूसरी पत्नी ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से ये इशारा दिया था कि दोनों की शादी में सबकुछ ठीक नहीं है। ईशा रिखी के बाद अब उनकी मां ने भी ये इशारा दिया है कि बादशाह के सात उनकी बेटी का रिश्ता खत्म होने की कगार पर है। ईशा की मां ने एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए कहा है कि कर्म लौटकर जरूर आते हैं और इंसान को ये कभी भी भूलना नहीं चाहिए। ईशा रिखी की मां का पोस्ट इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

पत्नी के बाद Badhshah की सास ने भी किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं "कर्म लौटते हैं..."

पत्नी के बाद Badhshah की सास ने भी किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं "कर्म लौटते हैं..." (Image Source: Social Media/AI)

Badshah की सास ने सोशल मीडिया पर किया क्रिप्टिक पोस्ट

बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी की मां ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने इंसानी कर्मों की बात की है। ईशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "कर्म लौटते हैं... तुम किसी का जीना मुश्किल करोगे भगवान तुम्हारा मरना मुश्किल कर देंगे...। कर्म कभी माफ नहीं करता, रुलाया है तो रोना भी निश्चिक है। कर्म से बड़ा कोई न्यायाधीश नहीं... कर्म का लेखा कभी झूठा नहीं होता... कर्म समय आने पर न्याय जरूर करता है। बिना पक्षपात के... ईश्वर शायद तुम्हें माफकर भी दे लेकिन तुम्हारे कर्म तुम्हें कभी भी माफ नहीं करेंगे।"

End of Feed