सड़क हादसे में मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव का निधन, पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज किया केस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 13, 2022, 10:10 PM IST

Marathi actress ​Kalyani Kurale Jadhav died: मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव का सड़क हादसे में हुआ निधन। एक्ट्रेस के निधन से फैंस में शोक की लहर। कल्याणी मराठी इंडस्ट्री का उभरता हुआ सितारा थीं।

मराठी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव (Kalyani Kurale Jadhav) का निधन हो गया। एक्ट्रेस की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई। कल्याणी को टीवी शो 'तुझ्यात जिव रंगला' के लिए जाना जाता था। वो मराठी इंडस्ट्री का उभरता सितारा थीं। 32 साल की एक्ट्रेस के निधन से फैंस सदमे में है। पुलिस के अनुसार, एक्ट्रेस की मोटरसाइकिल की टक्कर एक सीमेंट मिक्सर ट्रैक्टर से हो गई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

Kalyani Kurale Jadhav

Kalyani Kurale Jadhav (credit pic: instagram)

पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस अपने घर जा रही थी, तभी उनके साथ ये हादसा हो गया। ये दुर्घटना सांगली -कोल्हापुर हाइवे के हलोंदी इंटरसेक्शन के पास हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, इस हाईवे की हालत बहुत खराब है और इस पर कई गड्ढे हैं। पहले भी हाइवे पर इस तरह के हादसे हो चुके हैं।

End of Feed