Sapna Choudhary Marriage in Trouble: डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने लटके-झटकों से लाखों-करोड़ों लोगों को दीवाना बना लेती है। सपना चौधरी के गाने और या डांस हर जगह वायरल ना हो ऐसा कभी नहीं हुआ। अब हाल ही में सपना चौधरी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और उनके पति वीर साहू (Veer Sahu) के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। ये रुमर्स तब फैलने लगे जब सपना के बयान से जनता शॉक रह गई। क्या है पूरी खबर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में। (ये भी पढ़ें: Mouni Roy-Suraj Nambiar शादी के 4 साल बाद हुए अलग? बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी के इस कदम ने दिया हिंट)
सपना चौधरी और पति वीर साहू की शादीशुदा जिंदगी में आई खटास?/ फोटो क्रेडिट-सपना चौधरी इंस्टाग्राम
सपना चौधरी का शॉकिंग बयान
फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में सपना चौधरी ने प्यार को बकवास बता डाला। सपना कहती हैं कि मेरे लिए लवलाइफ की भाषा है, जहां प्यार महसूस होगा वहाँ बैठ जाऊँगी। अगर मुझे नेगेटिविटी महसूस हुई तो एक पल भी मैं वहाँ नहीं रुकूँगी। ये हूबहू मेरे रिश्ते में भी है। मैं अपने बच्चों, मां और टीम मेंबर्स से बहुत प्यार करती हूं। सभी के प्यार के लिए अलग-अलग परिभाषा है। मैंने जैसे जिंदगी जी और दिन काटे या मैंने सहा बस यही कहूँगी की प्यार बकवास है। प्यार कुछ नहीं होता। (ये भी पढ़ें: Mouni Roy लेने जा रही हैं तलाक !! पति सूरज नांबियार को किया अनफॉलो और डिलीट किए सभी पोस्ट)फोटो क्रेडिट- सपना चौधरी इंस्टाग्राम
