पानी छलके गाने में दर्शकों के सामने जमकर थिरकी सपना चौधरी, यूट्यूब पर बटोरे करोड़ों व्यूज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 08:33 PM IST

Sapna Choudhary Video: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर 50 मिलियन यानी पांच करोड़ से अधिक व्यूज मिल गए हैं। सपना चौधरी लाइव ऑडियंस के आगे जमकर थिरक रही हैं। देखें सपना चौधरी का वीडियो।

KEY HIGHLIGHTS
  • सपना चौधरी के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो हुआ वायरल
  • सपना चौधरी के वीडियो को मिले 50 मिलियन से अधिक व्यूज
  • लाइव इवेंट में पानी छलके गाने पर जमकर थिरकी सपना चौधरी।

Sapna Choudhary dance performance: सपना चौधरी हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर डांसर और एक्ट्रेस हैं। बिग बॉस 11 के बाद से ही सपना की पॉपुलैरिटी में लगातार इजाफा हो रहा है। यही वजह है कि सपना के गाने यूट्यूब पर व्यूज के लगातार तोड़ देते हैं। वहीं, सपना चौधरी के लाइव इवेंट्स में भी लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ती है। यूट्यूब पर सपना चौधरी का पानी छलके गाने पर परफॉर्मेंस काफी वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर सपना के परफॉर्मेंस को पांच करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

Sapna-Choudhary-Haryanvi-Song

Sapna Choudhary Haryanvi Song

सपना चौधरी वीडियो (Sapna Choudhary video) ने यूपी के हरदोई में ये परफॉर्मेंस दी है। इसमें वह स्किन कलर के सूट में नजर आ रही हैं। पानी छलके गाने में वह लाखों लोगों की भीड़ के सामने जमकर थिरक रही हैं। परफॉर्मेंस के दौरान सपना चौधरी सिर पर दुपट्टा रखकर अपने शानदार मूव्स दिखा रही हैं। इस वीडियो को पांच करोड़ 66 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ये परफॉर्मेंस देसी गीत नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। वहीं, फैंस भी अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर सपना का हौसला बढ़ा रहे हैं।

End of Feed