Sapna Choudhary Husband Veer Sahu Break Silence Amid Divorce Rumors: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें उनकी बेबाकी के लिए भी खूब जाना जाता है। लेकिन बीते कुछ दिनों पहले सपना चौधरी अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई थीं। सपना चौधरी ने वीर साहू संग शादी पर कहा था कि उनकी शादी को 6 साल बीत चुके हैं और अब चीजें धुंधली लगने लगी हैं। डांसिंग क्वीन ने ये तक कहा था कि अब उन्हें रिश्ते में वो प्यार महसूस नहीं होता है। सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस बयान के बाद से ही उनके और वीर साहू के तलाक की अफवाहें उठनी शुरू हो गईं। वहीं अब इस मामले पर खुद सपना चौधरी के पति वीर साहू ने चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: टूटने की कगार पर पहुंची Sapna Choudhary की शादी, खत्म हुआ पति वीर साहू के लिए प्यार; बोलीं- 'सब धुंधला...'
सपना चौधरी संग शादी में हुई अनबन पर वीर साहू ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के पति वीर साहू ने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो शेयर किये हैं। उन्होंने तेवर के साथ इंस्टाग्राम रील में कहा, "बोलो मीडिया माता की जय। बहुत अच्छा, खींचकर रखो अपना काम।" वहीं अगले रील वीडियो में वीर साहू ने एक कहावत को दोहराते हुए कहा, "कश्तियों से कह दो कि किनारे पर आ जाएं, सुनामी उठने वाली है। फिर कहेंगे कि डुबो दी।" वीर साहू ने यूं तो तलाक की अफवाहों पर सीधे बात नहीं की, लेकिन उन्होंने इस पोस्ट के जरिए मीडिया को आड़े हाथों लेने की कोशिश की। यह भी पढ़ें: 'कंडीशन ठीक नहीं', Shoaib Ibrahim के पिता को हुआ ब्रेन हेमरेज, हेल्थ अपडेट देते हुए बोले- 'शरीर का आधा हिस्सा नहीं..'
सपना चौधरी संग शादी में अनबन की खबरों पर वीर साहू ने तोड़ी चुप्पी
बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और वीर साहू ने दिसंबर 2019 में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। इसके बाद दोनों ने जनवरी 2020 में कोर्ट मैरिज भी की। सपना चौधरी और वीर साहू की शादी को 6 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। लेकिन अपने रिश्ते पर बात करते हुए सपना चौधरी ने कहा था, "मैं हूं पत्नी और वो हैं पति। मैं भी बहुत अच्छे से रिश्ता निभा रही हूं, वो भी बहुत अच्छे से रिश्ता निभा रहे हैं। लेकिन आप पूछोगे कि प्यार महसूस हुआ तो नहीं। ये ऐसा है जो आत्मा को छेड़ दे। मुझे आज तक वैसा प्यार मिला तो मुझे मेरी मां से मिला है।""
