Shoaib Ibrahim Gave Father Health Update: शोएब इब्राहिम के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता ने शनिवार के एक पोस्ट कर बताया था कि उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है और इस वजह से वह आईसीयू में भर्ती हैं। शोएब ने फैंस से पिता के लिए दुआ करने के लिए भी कहा था, जिसके बाद से ही फैंस लगातार एक्टर से उनके पिता का हेल्थ अपडेट देने के लिए कह रहे थे। वहीं, अब शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने पिता का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है और उनकी हालत ठीक नहीं है। (ये भी पढ़ें: ध्रुव राठी ने PM Modi पर खिलाफ किया पोस्ट तो फूटा Rupali Ganguly का गुस्सा, यूट्यूबर की लगाई भयंकर क्लास)
शोएब इब्राहिम ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट
शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लंबा चौड़ा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पिता की कंडीशन को काफी बारीकी से बता रहे हैं। इस वीडियो में शोएब की हालत भी ठीक नहीं लग रही हैं और उनका गला भी रुंधा हुआ है। वीडियो में शोएब ने बताया कि इस बार उनके पिता की कंडीशन ठीक नहीं है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक नहीं बल्कि ब्रेन हेमरेज हुआ है। शोएब ने बताया कि पिछली बार पापा को स्ट्रोक था और तब लेफ्ट साइड पैरेलाइज हो गया था, लेकिन उनके पापा बात कर रहे थे और जल्दी से ठीक हो गए थे। इस बार उनके ब्लिडिंग हो गई है और ब्लिडिंग फेल गई है, जिस वजह से उन्हें बोलने में परेशानी है और उन्हें देखने में भी परेशानी हो रही है। एक चीज अच्छी है कि अब बीपी नॉर्मल हो रहा है। डॉक्टर्स का ये कहना है कि जब ब्लिडिंग हो जाती है कि ऐसा ही होता है। (ये भी पढ़ें: 'अपने मां-बाप को जज बनाए', Samay Raina पर फिर ज्वालामुखी की तरह फटा सुनील पाल का गुस्सा, क्या है वजह?)
