सपना चौधरी के इस तीन साल पुराने गाने ने काटा इंस्टाग्राम पर बवाल, एक के बाद एक रील बना रहे फैंस

Sapna Choudhary Viral Song: हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी का एक पुराना गाना इन दिनों बहुत पसंद किया जा रहा है। इस गाने पर लोग जमकर मीम और रील बना रहे हैं। यह गाना बहुत पुराना है जिसे ढूंढ-ढूंढकर फैंस यूट्यूब पर सुन रहे हैं। आइए आपको बताते हैं सपना चौधरी के इस गाने के बारे में

Sapna Choudhary Viral Song: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हरियाणवी गाना खूब ट्रेंड कर रहा है। यह गाना सपना चौधरी का है जिस पर लोग भर-भरकर रील्स बना रहे हैं। यह गाना करीब तीन साल पहले रिलीज हुआ था, उस समय इस गाने को इतना पसंद नहीं किया गया था जितना इसे अब सुना जा रहा है। हर ट्रेंडिंग रील पर आप इस गाने को देख सकते हैं। आइए बताते हैं कौन सा है वो गाना

Sapna Choudhary Viral Song

इस ट्रेंडिंग गाने का नाम है 'बाबा जी'( Babaji Trending Song) जो 2021 में रिलीज हुआ था। इस गाने को विशु पुथी( Vishu Puthi) ने आवाज दी है, गाने में सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) और विशु की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने के बोल हैं ' बाबा जी-बाबा जी मैंने हीर मारगी' यह गाने अब एकदम से ट्रेंड कर रहा है। इस लिरिक्स पर लोग जमकर रील बना रहे हैं। गाने को इतना पसंद किया जा रहा है कि यूट्यूब पर इसके व्यू लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं सपना चौधरी ने भी इसे शेयर करते हुए बताया था कि यह गाना ट्रेंडिंग सॉन्ग्स में सबसे ऊपर आ रहा है। यही नहीं सपना चौधरी भी इस गाने पर खूब रील बना रही है।

End of Feed