Uttar Kumar Controversy: हरियाणवी आर्टिस्ट उत्तर कुमार( Uttar Kumar) को बीती रात यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया था। यौन शोषण के केस में उत्तर कुमार को पुलिस पकड़कर लेकर गई थी। वह काफी समय से फरार बताए जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें उनके फार्म हाउस पर पकड़ा था। अब ताजा खबर के अनुसार उत्तर कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। गिरफ्तार करने के कुछ समय बाद ही उत्तर की तबीयत खराब हो गई। सिंगर के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की गई है, जिसमें उत्तर कुमार हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए हैं।
Image Source: Uttar kumar Instagram
उत्तर कुमार ( Uttar Kumar) की तबीयत पर पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया है कि एक्टर की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी। तुरंत उन्हें प्राइवेट अस्पताल एडमिट कराया गया। उत्तर कुमार के इलाज के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। दूसरी तरफ उत्तर कुमार ( Uttar Kumar) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी अस्पताल के बेड पर लेटे हुए तस्वीर शेयर की गई है। इस फोटो में लिखा गया है "हिरासत के बाद मशहूर हरियाणवी आर्टिस्ट उत्तर कुमार के शरीर में जहर पाया गया है, इसकी जानकारी पुलिस ने परिवार को नहीं दी, न ही ये बताया कि वह किस अस्पताल में हैं। इस पोस्ट के बाद उनके कमेन्ट सेक्शन भर गए हैं। सिंगर के चाहने वाले कह रहे हैं कि वह उनके साथ खड़े हैं।
क्या है मामला
बताते चले कि राजी बोलजा फ़ेम सिंगर उत्तर कुमार पर उनकी ही को-स्टार ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा लिखी गई एफआईआर में कहा गया है कि उत्तर कुमार ने शादी का झांसा देकर 3 साल तक उनका इस्तेमाल किया। साथ ही उन्हें जातीसूचक शब्द कहे और रेप भी किया।
